मनेरा मैदान में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सीडीओ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 122 रन बनाए, जिसमें प्रवेंद्र ने 41 रन की अहम पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पीडी इलेवन 114 रन ही बना सकी। पंकज नेगी ने 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीडीओ इलेवन की ओर से सतीश ने 3 विकेट लेकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
मैच के बाद बेहतर कैच के लिए जग्गू और उत्कृष्ट अंपायरिंग के लिए विजय बड़ोनी को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मैत्री मैच आपसी तालमेल बढ़ाने और स्वस्थ रहने का अच्छा माध्यम हैं।
Reported By: Gopal Nautiyal











Discussion about this post