उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं और एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया।
कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलिजेंस टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस, पीएसी, दमकल और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। बीडीएस और डॉग स्क्वॉड द्वारा परिसर का सघन तकनीकी मुआयना किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने आमजन से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post