खबर उत्तरकाशी से जहां रामलीला मैदान में रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हुआ है। युवा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश चौहान, अध्यक्ष, जिला पंचायत उत्तरकाशी ने कहा है कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवा वर्ग है। उन्होने युवाओं सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में रूचि रखते हैं, उसी में आगे बढ़ें। साथ ही पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र भी हैं जिसमें युवा आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, लता मंगेश्कर एवं अपने-अपने क्षेत्र बुलंदियों को हासिल करने वाले व्यक्तियों का जिक्र भी किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। इस कार्यक्रम में कुल 7 विधाएं आयोजित की जा रही है, जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, पेंटिंग, भाषण एवं विज्ञान प्रदर्शन शामिल हैं कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत, पेंटिंग, भाषण आदि प्रतियोगितायें सम्पन्न की गई। भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने आपातकाल पर अपने विचार रखे जबकि लोकगीत में हारूल का प्रदर्शन किया गया।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post