उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फिताड़ी में हुई आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस आकस्मिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे संकट एवं पीड़ा में डाल दिया है।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी की कुशलता एवं सुरक्षा की कामना की है।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक सहायता, खाद्य सामग्री एवं अस्थायी आवास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के आवास एवं खाद्यान्न भंडार नष्ट हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता से वंचित न रखा जाए तथा सभी को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।
सांसद ने भविष्य में इस प्रकार की आकस्मिक आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावितों को साहस एवं शक्ति प्रदान करें तथा वे शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post