
उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में सैनिक कल्याण से संबंधित योजनाओं, पूर्व सैनिकों और शहीद परिजनों के हित में चल रही पहल तथा निर्माणाधीन सैन्यधाम परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। गणेश जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा दीपावली से पूर्व पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को दी गई बड़ी राहत के लिए आभार जताया
। केंद्र सरकार ने निराश्रयता अनुदान 4000 से बढ़ाकर 8000 रुपये, शिक्षा अनुदान 1000 से बढ़ाकर 2000 रुपये और विवाह अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा रक्षा मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि है और राज्य सरकार सैनिकों तथा शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post