
कहते है जन नेता बनने के लिए आमजन से जुड़ना जरूरी होता है और यह विशेषता अक्सर अपने आप को प्रदेश का मुख्य सेवक कहने वाले देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में स्वतः ही दिखती है । धामी बद्रीनाथ दौरे पर थे वहाँ आयोजित प्रदर्शनी में आमजन की तरह जानता के बीच पहुँचे और एक मझे हुए राजनीतिक व्यक्ति की तरह वहाँ के लोगो से ही नहीं रूबरू हुए बल्कि वहाँ मौजूद गांव की चीजो को अनुभवी लोगों की तरह सील बट्टा और मथनी भी चलाया ।
ये मौक़ा था हिंदुस्तान के प्रथम गाँव माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव के भव्य समापन का । इस दौरान सीमांत माणा गाँव में संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की अद्भुत संगम की झलक देखने को मिली । इस दौरान बद्रीविशाल के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post