लंढौरा क्षेत्र के मुंडलाना गांव में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, टीम बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए गांव में पहुंची थी। आदेश कुमार के घर से अतिरिक्त केबल के जरिए चोरी पकड़ी गई और 30,093 रुपये का बकाया बिल वसूलते हुए मीटर उतार दिया गया। कार्रवाई के दौरान भोला, आदेश कुमार और उनके बेटों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
गुलशन गलानी (एसडीओ लंढौरा)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post