
उक्रांद केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण और केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरन रावत ने 14 अगस्त को होने वाले ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा पर खरीद-फरोख्त की राजनीति और कांग्रेस के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दल लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।
बृज मोहन सजवाण ने टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और धारचूला के उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रत्याशियों को संरक्षण दिया जा रहा है और आरक्षण के अधिकारों का दुरुपयोग हो रहा है। किरन रावत ने कहा कि जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुलेआम बोली लग रही है और यह लोकतंत्र के लिए कलंक है।
पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव और डर का माहौल बनाकर अपने पक्ष में प्रत्याशियों को कर रही है। उन्होंने जनता से बिकने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया और कहा कि उक्रांद के प्रत्याशी जनहित के मुद्दों पर डटे रहेंगे।
केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण
Reported By: Pawan Kashyap













Discussion about this post