सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना दूसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम देहरादून के संस्कृति विभाग सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को “समाज रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दृष्टिबाधित बालिकाओं वैष्णवी थापा और मायरा वेद ने अपने मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में एसके साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों को शॉल और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट ने अपनी दो वर्षों की सेवा उपलब्धियां भी साझा कीं और स्वास्थ्य शिविरों सहित सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में समाज में सराहनीय कार्य करने वाले कई लोगों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महावीर बर्त्वाल, अध्यक्ष सी व्यू सेवा ट्रस्ट
Reported By: Shiv narayan














Discussion about this post