कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में विधायक निधि से स्वीकृत लगभग 11 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक हॉल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में विकास कार्य तेजी से कर रही है। उन्होंने बताया कि हॉल के सुधारीकरण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर मोहन पेटवाल, गोरी थपलियाल, ओपी उनियाल, नरेंद्र मेलवान और ललित जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Reported By: Shiv narayan














Discussion about this post