Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ, 6 जुलाई तक होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

Crime Patrol by Crime Patrol
June 29, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Cooperative Week
10
VIEWS

पौड़ी। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारंभ हो गया है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को पौड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

सहकारिता सप्ताह के तहत आगामी 6 जुलाई तक प्रदेश की सभी 670 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों तथा अन्य सहकारी संस्थाओं में जनजागरूकता, जनसहभागिता और प्रशिक्षण आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पैक्स के कम्प्यूटरीकरण, विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना तथा किसानों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026
Arrest

झबरेड़ी कला डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सहकारिता को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के एक लाख युवाओं को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रदेश की सहकारी समितियों को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, विपणन सुविधाएं, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही प्रगतिशील किसानों के अध्ययन भ्रमण, किसान सम्मेलन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर की सहकारी समितियों के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।

वहीं देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी एवं रमेंद्री मंद्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सहकारिता सप्ताह’ की शपथ दिलाई तथा सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

प्रदेश स्तरीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता एम.पी. त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों के दौरान सहकारिता जागरूकता अभियान, महिला एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कार्यशालाएं, सहकारी संवाद, डिजिटल सेवा विस्तार तथा सोशल मीडिया आउटरीच जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

ओएनजीसी के सहयोग से मसूरी सिविल अस्पताल को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

Next Post

बहादराबाद में प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post
Crime

बहादराबाद में प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

monsoon

मानसून और चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल मंडल हाई अलर्ट, 2 जुलाई को होगी मॉक ड्रिल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 26 अहम फैसलों को मंजूरी

1 year ago
Inspection

चारधाम यात्रा 2026 से पहले यमुनोत्री धाम में तैयारियां पूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

5 months ago
rafting

सुरक्षा और भारी भीड़ के मद्देनजर 4 मार्च को राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

7 months ago
Congress

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का बयान, बोली- छात्रों के संघर्ष की हुई जीत

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन
  • गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात
  • हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol