Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

द्वाराहाट में भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटे डॉ. धन सिंह रावत, बूथ प्रबंधन पर दिया जोर

Crime Patrol by Crime Patrol
August 14, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dwarahat
1
VIEWS

अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

डॉ. रावत ने भाजपा द्वाराहाट मंडल के शक्ति केंद्र असगोली की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में कमल खिलाने के संकल्प के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण से कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को पार्टी संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इसके बाद डॉ. रावत ने मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

दरअसल, विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने प्रदेश की उन 23 विधानसभा सीटों पर विशेष फोकस किया है, जहां वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिली थी। इन सीटों पर चुनावी प्रबंधन मजबूत करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. रावत ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारियों में बूथ स्तर का संगठन सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।

इसे भी पढ़ें

Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026

इससे पहले द्वाराहाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने डॉ. रावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भी प्रतिभाग किया और आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रध्वज फहराने की अपील की।

डॉ. रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ-साथ हमारी संप्रभुता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।

Reported By: Arun sharma

Previous Post

हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में निकली तिरंगा यात्रा, गंगा में किया दीपदान

Next Post

नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जोश

Next Post
exhibition

नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जोश

Accident

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, एक की मौत; 14 गंभीर घायल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Accident

हरिद्वार में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से चार नाबालिग कांवड़ियों की मौत

2 months ago
People

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार में पांच की मौत

4 months ago
Tourism Secretary

पिथौरागढ़: सचिव पर्यटन ने आदि कैलाश मैराथन की तैयारी का लिया जायजा।

12 months ago
Shiva

ऋषिकेश में गूंजा ‘रुद्र राग’, शिव-सती की दिव्य लीला ने मोहा दर्शकों का मन

2 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

health camp

स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

September 30, 2026
Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol