Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, एक की मौत; 14 गंभीर घायल

Crime Patrol by Crime Patrol
August 14, 2026
in उत्तराखंड, दुर्घटना
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Accident
1
VIEWS

रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन संख्या UP14 TQ 9690 टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 21 यात्री और एक चालक शामिल था।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, स्थानीय थाना पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान 14 गंभीर घायलों को बाहर निकालकर स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। वहीं छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में फरीदाबाद निवासी 24 वर्षीय सुमित पाल सिंह पुत्र कनक पाल सिंह की मौत हो गई। वहीं वाहन में एक व्यक्ति फंसा हुआ था, जिसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई गई। बचाव दल ने गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने के प्रयास किए।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
Protest

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

September 30, 2026
Met

गोलीकांड में नया मोड़, पूर्व भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह ने एसपी देहात से की मुलाकात

September 30, 2026
Harish Suri

हरीश सूरी बने FADA उत्तराखंड के चेयरपर्सन, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन सिस्टम पर रहेगा फोकस

September 30, 2026

गंभीर घायल यात्रियों के नाम: मनीष कुमार (25), नंदिनी (22), तुषार कुमार (21), लक्ष्मी (27), मयंक (17), प्रदीप कुमार (26), रितिका (23), हर्ष वर्मा (26), पायल (22), आनंद (27), अजय (25), अंजलि (22), मिस्टी (10 माह) और यश कुमार (27)।

सुरक्षित निकाले गए यात्री: धर्मेंद्र (24), डॉली (25), अंजलि (23), धीरज (25), अंकित (26) और सोनिया (23)।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। प्रशासन की ओर से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।

Reported By: Areun sharma

Previous Post

नई टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, तिरंगा रैली में उमड़ा देशभक्ति का जोश

Next Post

नगर निगम हल्द्वानी प्रशासन ने निकाली तिरंगा रैली

Next Post
नगर निगम हल्द्वानी प्रशासन ने निकाली तिरंगा रैली

नगर निगम हल्द्वानी प्रशासन ने निकाली तिरंगा रैली

tunnel

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टेल रेस टनल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Haridwar

हरिद्वार एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती।

6 months ago
Meeting

चारधाम यात्रा से पहले पुलिस अलर्ट: ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर खास फोकस

6 months ago
Bharat Chaudhary

एबीडीओ प्रमोशन पर भरत चौधरी का बड़ा दांव, अब संभालेंगे बीडीओ की कमान

3 weeks ago
SDRF

रेड अलर्ट के बीच टनकपुर में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरी कार से चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर गरजी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां दिया ज्ञापन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

health camp

स्वच्छता ही सेवा 2026: इंडियन बैंक ने सफाई मित्रों के लिए लगाया स्वास्थ्य शिविर

September 30, 2026
Summit

उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

September 30, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol