31 जनवरी को नहीं चलेगी अमृतसर – हरिद्वार एक्सप्रेस,अंबाला मंडल में रेल कार्य के चलते ट्रेन का संचालन रहेगा स्थगित।
अंबाला मंडल में तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल यातायात,इसका असर मुरादाबाद मंडल से होकर लक्सर जंक्शन गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
जालंधर सिटी में 28 से 31 जनवरी तक यार्ड में पुल कार्य,पुराने गार्डर हटाकर नए स्लैब डाले जाएंगे, ट्रैफिक और ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा।
कई ट्रेनें रहेंगी स्थगित और कुछ का बदलेगा मार्ग,अमृतसर – हरिद्वार – अमृतसर एक्सप्रेस व जालंधर – फिरोजपुर पैसेंजर 31 जनवरी को रद्द।
अमृतसर – दिल्ली (29 जनवरी) और दिल्ली – अमृतसर एक्सप्रेस (31 जनवरी) भी स्थगित, टाटा – जम्मूतवी और पठानकोट – दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग परिवर्तित कर चलाई जाएंगी।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post