राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर डोईवाला के जौलीग्रांट क्षेत्र स्थित भानियावाला में संघ शक्ति एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान हिंदू समाज में घटती विवाह दर, बढ़ती विवाह उम्र और परिवार व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश की विभिन्न उपलब्धियां हर भारतीय का गौरव बढ़ा रही हैं। हालांकि, हिंदू समाज में विवाह की दर में कमी आना चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में विवाह की उम्र बढ़ रही है और कई प्रदेशों में जनसांख्यिकीय बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में परिवार व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में परिवार के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज को जागरूक करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
हिमालयन चिकित्सालय माजरीग्रांट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को परिवार व्यवस्था से मजबूती मिलती है। परिवार भारतीय समाज की महत्वपूर्ण इकाई है और इसके माध्यम से संस्कारों तथा सामाजिक मूल्यों का संरक्षण होता है।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान सामाजिक जागरूकता और परिवार व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर आगे भी काम करने की बात कही।
शैलेंद्र जी
प्रांत प्रचारक उत्तराखंड RSS
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post