चारधाम यात्रा को लेकर देशभर में श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने भी यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित बद्री-केदार और हरिद्वार जैसे पवित्र धाम भगवान शिव और सनातन आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। आचार्य रामदेव बाबा ने कहा बद्री, केदार, हरिद्वार ये सब भगवान शिव के पवित्र स्थान हैं। चारधाम यात्रा को लेकर पूरे देश में बहुत उत्सव का माहौल है। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने वाली है, करोड़ों लोग यात्रा में शामिल होना चाहते हैं। अगले साल महाकुंभ भी है, जो एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होगा।
देवभूमि उत्तराखंड में आकर देवत्व की प्रतिष्ठा होगी, सनातन धर्म का गौरव और बढ़ेगा। उत्तराखंड पूरे देश में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।पिछली बार कुछ हादसे हुए थे, लेकिन इस बार सरकार ने पूरी तैयारी की है ताकि कोई जनहानि न हो। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे यात्रा पर आएं और ईश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ लें।”
आचार्य राम देव बाबा पतंजलि संस्थापक
Reported By: Rajesh Sharma












Discussion about this post