
हाल ही में हुई आतंकी घटना के मद्देनज़र दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।
पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चैक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों व व्यक्तियों की गहन चैकिंग की।
बाहरी राज्यों से आने वालों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन भी किया गया।
आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post