
देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन 28 नवंबर से 30 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में चलेगा। उत्तराखंड में पहली बार इतना बडा राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ करेंगें।
वहीं 30 नवंबर को होने वाले सम्मान समारोह में यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार- 2025 गोरखपुर के युवा समाजसेवी कृष्ण पांडेय आज़ाद को प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
ऋषभ रावत, प्रान्त मंत्री एबीवीपी, उत्तराखंड प्रान्त
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post