
देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा ने शुक्रवार को अपना 88वां स्थापना दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था वर्ष 1938 से समाजहित में छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य कर रही है।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं और स्थापना दिवस स्मारिका-2026 का विमोचन किया गया। साथ ही वीर नारियों, मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभा की 46 शाखाओं के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
पदम सिंह थापा, अध्यक्ष गोर्खाली सुधार सभा देहरादून
प्रभा शाह, मीडिया प्रभारी गोर्खाली सुधार सभा देहरादून
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post