
दून पुलिस ने थाना राजपुर क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की चोरी की ज्वेलरी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बापू नगर जाखन निवासी अनीता शर्मा के बंद मकान से आभूषण चोरी किए गए थे, जिस पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से अभियुक्त सिद्धार्थ थापा को जोहड़ी रोड के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त ने नशे की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया है, साथ ही उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post