देहरादून में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात्रि को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों व आंतरिक मार्गों पर वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी जांच की।
अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया।
रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों को थाने लाकर पूछताछ की गई और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान सहित वैधानिक कार्रवाइयाँ भी की गईं।
दून पुलिस का यह चेकिंग अभियान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार जारी है।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post