
एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी का छठवां वार्षिक सम्मेलन ‘मेडिसिन अपडेट’ तीन दिवसीय सफल आयोजन के साथ समाप्त हुआ। सम्मेलन में मधुमेह और कार्डियोडायबेटिक रोगों पर चिकित्सा, शोध और उपचार पर व्यापक मंथन किया गया।
अंतिम दिवस पर देशभर के वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों ने नवीन शोध और उपचार पद्धतियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रोफेसर भानु दुग्गल ने “मधुमेह रोगियों में वेंट्रिकुलर डिसफंक्शन” विषय पर और डॉ. संदीप सूरी ने “डायबिटिक परिधीय न्यूरोपैथी: प्रयोगशाला से रोगी तक” पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। सम्मेलन में मधुमेह रोगियों में नाभिकीय इमेजिंग पर भी शैक्षणिक चर्चा हुई।
आयोजन अध्यक्ष और एम्स ऋषिकेश के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि कांत ने कहा कि यह सम्मेलन शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। तीन दिनों में शोध पत्र प्रस्तुतीकरण, पोस्टर प्रस्तुतीकरण, केस प्रस्तुतीकरण पुरस्कार और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
सम्मेलन ने चिकित्सा समुदाय में नई ऊर्जा और सोच का संचार किया और प्रतिभागियों को कार्डियोडायबेटिक रोगों की बेहतर समझ विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post