
तीन दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके खटीमा प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post