
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ₹1 करोड़ 29 लाख की लागत से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के सात प्रमुख पुलों पर स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। सुखरो नदी के पुल पर स्विच ऑन कर इन्हें औपचारिक रूप से जनता को समर्पित किया गया।
यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-337 के तहत राज्य वित्त आयोग से स्वीकृत हुई थी। अब मालन, सुखरो, सिद्धबली, ग्रस्टानगंज, बीएल, गुल्लर और गाड़ीघाट पुल रात्रि में भी सुरक्षित और प्रकाशमान रहेंगे। प्रमुख चौराहों पर भी लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post