UJVN Limited के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांध, सुरंग, विद्युत उत्पादन और अन्य संरचनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को तय समयसीमा में तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संसाधन, मशीनरी और मानवबल तैनात करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे बिजली उत्पादन के साथ सिंचाई, पेयजल और बाढ़ नियंत्रण में भी लाभ मिलेगा। साथ ही गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों के अनुसार, लखवाड़ परियोजना के समयबद्ध पूरा होने से उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
Reported By: Arun Sharma










Discussion about this post