श्रीनगर गढ़वाल स्थित Government Medical College Srinagar के बेस चिकित्सालय में Ayushman Bharat Digital Mission के तहत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
यह पहल प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री Dr. Dhan Singh Rawat के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य Dr. Ashutosh Sayana ने की।
इस दौरान मिशन की प्रबंधक Pragya Paliwal ने प्रतिभागियों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट, हेल्थ प्रोफेशनल और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन सहित HMIS प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत लाखों हेल्थ आईडी और रिकॉर्ड लिंकेज हो चुके हैं, जिससे मरीजों को तेज और सुरक्षित सेवाएं मिल रही हैं।
प्राचार्य डॉ. सयाना ने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली अपनाने से चिकित्सा सेवाएं अधिक पारदर्शी और प्रभावी होंगी। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चन्द्रशेखर शर्मा नर्सिंग अधिकारी।
प्रजा पालीवाल प्रबंधन आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
Reported By: Praveen Bhardwaj










Discussion about this post