देहरादून: उत्तराखंड की सबसे हॉट जिला पंचायत सीट पर आज वोटिंग प्रातः साढ़े नौ बजे शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत,पूर्व मंत्री नवप्रभात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व अनेक विधायकों के साथ कांग्रेस समर्थित सभी १७ जिला पंचायत सदस्य काफिले के रूप में जिला पंचायत भवन गांधी रोड पहुंचे …जहां भरी पुलिस बंदोबस्त के साथ सभी १७ वोटर जिला पंचायत भवन में बने पोलिंग बूथ पर चले गए व कांग्रेस नेता बाहर सड़क के उस पार बैठ गए। सभी १७ वोटर अपना मतदान कर रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर की अध्यक्ष पद पर व अभिषेक सिंह की उपाध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। भाजपा के वोटर अभी तक मतदान स्थल पर नहीं पहुंचे।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post