
राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने धराली आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वहां जारी राहत कार्यों में सहायतार्थ अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए राज्य सरकार को प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अपना एक माह का वेतन भी राहत कार्यों में प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में डा.कल्पना सैनी ने कहा है कि वे पिछले दिनों धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा राहत एवं बचाव के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों की सराहना करती हैं एवं अपने प्रदेश में आई आपदा में सरकार के साथ खड़ी हूं। उन्होंने राहत कार्यों के लिए सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए के साथ ही अपना एक माह का वेतन प्रदान किया है। साथ ही कहा है कि धराली की इस आपदा ने पूरे प्रदेश को व्यथित कर दिया है। संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना हम सबका कर्तव्य है। उनका यह प्रयास पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों में एक छोटा सा योगदान है।
डॉक्टर कल्पना सैनी, (राज्यसभा सांसद )
Reported By; Praveen Bhardwaj













Discussion about this post