Friday, August 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने किया अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

Crime Patrol by Crime Patrol
August 7, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
CM Dhami
1
VIEWS

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और उससे उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चमोली सहित कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण नदियों और गदेरों का जलस्तर बढ़ा है, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जहां आवश्यक हो, वहां यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने और मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा आगे बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं।

कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अब तक लगभग ढाई करोड़ कांवड़ श्रद्धालु सुरक्षित रूप से मां गंगा का जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों और श्रद्धालुओं के सहयोग से कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी, वहीं मानसून के दौरान भी सरकार जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें

CM Dhami

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

August 7, 2026
Politics

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

August 7, 2026
protest

गर्भवती महिला की एंबुलेंस में मौत के मामले में जांच की मांग तेज, परिजनों का सीएचसी थराली के बाहर धरना

August 7, 2026
Accident

देवप्रयाग स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

August 7, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-07-at-14.53.03.mp4

मुख्यमंत्री धामी

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

गर्भवती महिला की एंबुलेंस में मौत के मामले में जांच की मांग तेज, परिजनों का सीएचसी थराली के बाहर धरना

Next Post

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

Next Post
Politics

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

CM Dhami

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Khajan Das

हर बारिश में क्यों डूब जाता है देहरादून? जलभराव पर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान

2 weeks ago
Altrus Healthcare

ऑल्ट्रस हेल्थकेयर में नवजात की दुर्लभ जीवन रक्षक सर्जरी सफल

1 year ago
fire broke

सितारगंज में दो मंजिला मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

9 months ago
Ramlila

देहरादून: ऐतिहासिक रामलीला के पुनर्जीवन की तैयारी, हनुमान ध्वजा स्थापना सम्पन्न

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल
  • भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने किया अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

CM Dhami

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, श्रमिकों और विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

August 7, 2026
Politics

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, भाजपा ने प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल

August 7, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol