नैनीताल के राज्य अतिथि गृह परिसर के मानस कुंज में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से मुर्छित महेंद्र सिंह को आनन फानन में जिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय विद्युत कर्मचारी महेंद्र सिंह जो कि रुद्रपुर के रम्पुरा का रहने वाला है। आज सुबह राज्य अतिथि गृह परिसर में विद्युत कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
डॉ यति, चिकित्सक जिला हॉस्पिटल नैनीताल
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post