हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक स्थित मिस्सपुर गांव में सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। वीडियो में सस्ते गल्ले की दुकान से वितरित किए गए चावल में कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। मामला जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के संज्ञान में पहुंचते ही उन्होंने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि जांच में राशन वितरण में लापरवाही, अनियमितता या गुणवत्ता संबंधी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित राशन विक्रेता अथवा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिला पूर्ति विभाग को राशन वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार.
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post