लक्सर में अवैध खनन रोकने गई माइनिंग टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने टीम की गाड़ी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी।
माइनिंग फील्ड इंचार्ज तेजा साई राज के मुताबिक 13 जुलाई को रायसी-लक्सर रोड पर 2 ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़कर एसडीएम कार्यालय में जमा कराए थे। इसी से नाराज दीपक चौहान ने धमकी दी थी। आज शाम रायसी चेकपोस्ट पर शाहरून का ओवरलोड ट्रैक्टर रोका तो दीपक, शाहरून, हरेंद्र और उनके साथियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। टीम की बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और चालक दीप सिंह समेत टीम को चोटें आईं। हमलावर एक ट्रैक्टर भी अपने साथ ले गए।
सीओ देवेंद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफ़ आई आर दर्ज कर ली है…गिरफ्तारी के लिए दबीश दी जा रहीं है..
देवेंद्र नेगी सीओ लक्सर
Reported By: Praveemn Bhardwaj













Discussion about this post