देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए रायपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर हुई लूट का महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है। वही रायपुर थाना पुलिस ने 19 जुलाई को महाराणा प्रताप चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि दोनों आरोपी नगर निगम कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला के घर में घुसे और उन्हें बंधक बनाकर सोने के कुंडल, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 65 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सिंह रावत और अंकित गुप्ता के रूप में हुई है।
जया बलूनी, एसपी देहात
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post