भारतीय जनता पार्टी बीवीजी राम जी योजना को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला पहले प्रदेश स्तर पर आयोजित होगी, जिसके बाद इसे जिला स्तर तक ले जाया जाएगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि और श्रमिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को योजना के लाभों के प्रति जागरूक करना है, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग इसका फायदा उठा सकें।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस योजना के तहत उत्तराखंड राज्य को 90-10 के अनुपात में वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार में कमी आएगी। कार्यशाला में प्रत्येक जिले के लिए गठित की गई विशेष टीमों के सदस्य शामिल होंगे, जो आगे जाकर योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में भूमिका निभाएंगे।
महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post