सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता एस.आर. हरनोट को सम्मानित किया। सम्मान के तहत उन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और ₹2.51 लाख की राशि प्रदान की गई। यह सम्मान उत्तराखंड लोक समाज द्वारा वर्ष 2024 से शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर दिया और पलायन, पर्यावरण तथा पहाड़ी जीवन की पीड़ा को मार्मिकता से अभिव्यक्त किया।
सम्मान प्राप्त करने पर हरनोट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृति और पर्यावरण का गहरा रिश्ता है और पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई, नदियों का दोहन तथा अवैज्ञानिक विकास न केवल प्राकृतिक संतुलन बल्कि संस्कृति को भी नष्ट कर रहा है। उन्होंने हिमाचल व उत्तराखंड की आपदा स्थितियों पर चिंता जताते हुए पर्वतीय पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार लोककला और साहित्य के संरक्षण के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है, जिनमें लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता, पेंशन, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ और साहित्यिक सम्मान शामिल हैं।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post