मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है और यह विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का परचम लहरा रहा है।
Rishikesh को योग राजधानी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, आध्यात्म और प्राकृतिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने सभी को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हम योग की मदर है।हमने योग को दुनिया को प्रदान किया है।आज योग रोजगार भी प्रदान कर एक स्वस्थ्य जीवन शैली प्रदान कर रहा है। उन्होंने अपने विधानसभा में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री समेत तमाम विशिष्ट अथितियों का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा योग सदैव अध्यात्म का केंद्र रहा है।अष्टांग योग के माध्यम से हम स्वस्थ्य ही नही बल्कि मानसिक अवसाद ओर शान्ति को प्राप्त कर सकते है। बीटल्स ग्रुप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के गायक बीटल्स बंधुओ ने यँहा 48गाने लिखे जो उत्तराखण्ड पर ही गाये गए है जो विश्व मे भारत की साख बढ़ाने का कार्य कर सनातन सँस्कृति को बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में Ravindra Puri, Chidanand Saraswati और Sadhvi Bhagawati Saraswati सहित कई संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में देश-विदेश से आए योग साधकों ने भी भाग लिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post