अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित यमुना सस्टेनेबिलिटी रन का उद्घाटन परमार्थ निकेतन अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और जैन आचार्य लोकेश मुनि ने किया। इस दौड़ में दिल्ली के 15 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी, युवा और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि स्वच्छ जल और पर्यावरण ही स्थायी शांति और समृद्धि की नींव हैं। युवाओं को इस दिशा में प्रेरित कर नदियों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने जल चेतना और पर्यावरण संरक्षण को जन चेतना बनाने का आह्वान किया।
जैन आचार्य लोकेश मुनि ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से नदियों और प्रकृति की सुरक्षा पर जोर दिया। आयोजक राजेश सर्वज्ञ ने कहा कि स्वच्छ यमुना और हरित दिल्ली का सपना केवल सम्मिलित प्रयासों से ही साकार हो सकता है।
दौड़ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक को सेवा, साधना और समर्पण की भावना लेकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post