
हरिद्वार बायपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (WFF) द्वारा राज्य स्तरीय “Ms & Mr Uttarakhand” प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन WFF उत्तराखंड अध्यक्ष सतीश भंडारी द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभागियों ने अपने फिटनेस कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। फ्रेशर कैटेगरी में
-
रमेश भारती (रायपुर) – स्वर्ण
-
ऋतिक बिष्ट (रुद्रप्रयाग) – रजत
-
मोहम्मद उमर अंसारी (हरिद्वार) – कांस्य
से सम्मानित हुए। निर्णायक मंडल में पंजाब, हिमाचल, गुजरात, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ से आए जज शामिल रहे।
अभिनव थापर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा—
“नशा छोड़ो, फिटनेस जोड़ो… युवा डम्बल उठाएं, सिगरेट नहीं। ट्रॉफी जीतें, ज़िंदगी नहीं हारें।”
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखते हैं और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
WFF प्रदेश अध्यक्ष सतीश भंडारी ने कहा कि इस मंच से राज्य की फिटनेस प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. तरुण भाटिया ने किया।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post