टिहरी में राजकीय इंटर कॉलेज रौतू की बेली में आयोजित वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्मरणोत्सव में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वन्दे मातरम् देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता का पवित्र संकल्प है। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में राज्यभर के सभी विद्यालयों में 26 नवंबर तक स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है, ताकि बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़े।
कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन हुआ। डॉ. रावत ने शिक्षकों और छात्रों से मुलाकात कर विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रौतू की बेली का निरीक्षण कर सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन और आवासीय व्यवस्था की समीक्षा भी की तथा छात्राओं की समस्याएँ सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post