नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के तहत उत्तराखंड में रह रहे 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है। इनमें पाकिस्तान से आए 147 और अफगानिस्तान से आए 6 हिंदू शरणार्थी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य गृह विभाग की जांच के बाद इनके आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 51 आवेदन अभी विचाराधीन हैं।
सूत्रों के अनुसार 7 मार्च को Haridwar में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पात्र लाभार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंप सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां और सुरक्षा समीक्षा जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे मानवीय पहल बताया।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी ने कहा कि नागरिकता का आधार संविधान की समानता होनी चाहिए और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।
गरिमा माहरा दसोनी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post