देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 158 शिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवाओं एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की समस्याओं पर त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बुजुर्ग विधवा मीना आनंद व लकवाग्रस्त वीरेंद्र धीमान को राइफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता, दुर्घटना में दोनों पैर गंवा चुके सूर्य प्रकाश के ऋण निस्तारण, कैंसर पीड़ित सुमन व मोनिका की बेटियों की शिक्षा नंदा-सुनंदा योजना से कराने तथा आरटीई के तहत प्रवेश न देने पर निजी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post