मुख्य विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप जय भारत सिंह ने 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रविवार अवकाश होने के कारण यह दिवस अब 24 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम है “माई इंडिया, माई वोट”।
बैठक में निर्देश दिए गए कि स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला, गीत और नाटक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। छात्रों को सुबह 11 बजे मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।
जय भारत सिंह ने कहा कि मतदान के महत्व को दर्शाने वाले संदेश विभागीय स्टेशनरी, वेबसाइट और सोशल मीडिया पर साझा किए जाएं। कार्यक्रमों की फोटोग्राफ्स को #NVD2026 हैशटैग के साथ अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इस तरह जिले में व्यापक रूप से जागरूकता और मतदाता सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
Reported By: Gopal Nautiyal












Discussion about this post