डोईवाला क्षेत्र में पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री राजेंद्र शाह जी की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजेंद्र शाह राजकीय इंटर कॉलेज, रानी पोखरी में श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्व. राजेंद्र शाह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र शाह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव संकल्पित और संघर्षशील रहे। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी क्षेत्रवासियों के बीच प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्व. राजेंद्र शाह मेमोरियल समिति, देहरादून द्वारा किया गया।
आयोजन की अगुवाई अमित शाह एवं मोहन सिंह बिष्ट ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान महिलाओं के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायी बना रहा।
अमित शाह, निवर्तमान जिला सहकारी समिति देहरादून
मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष स्व राजेंद्र शाह मेमोरियल समिति देहरादून।
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post