
बीते 6 दिसंबर 2025 को राजस्व क्षेत्र त्यूणी में एक पुरानी बिल्डिंग के कमरे में मिस्त्री का काम करने वाले दो भाई समेत तीन लोगों के शव मिले थे जिस पर राजस्व पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 103 (1) में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विकासनगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला के नेतृत्व में एस आई टी गठित कर दी गयी व जिसके तहत जांच प्रकिर्या प्रारम्भ कर दी गयी है।
वही मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि श्रमिक त्यूणी के ग्राम भूठ में अमित राणा प्रधान के घर छज्जा निर्माण करने का काम कर रहे थें, व वही रह भी रहे थें। 6 दिसंबर की सुबह जब युवक काम करने के लिए नही पहुचे तो उनको बुलाने के उद्देश्य से उनके कमरे में पहुँच स्थानीय लोगों द्वारा सोते हुए श्रमिकों को उठाया गया लेकिन वह तब तक मृत हो चुके थें। उन्होने बताया घटना के बाद मृत श्रमिकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा लिया गया जिसके प्रपत्र प्राप्त कर लिए गये है वही अब एसएचओ द्वारा बयान अंकित किये जाने है, उसके बाद बयानों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जो भी साक्ष्य प्राप्त होंगे तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी।
पंकज गैरोला, एस पी देहात।
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post