
राजधानी देहरादून में नदी–नालों और सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जो लोग खुले में या नदी–नालों में कूड़ा फेंकते पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। कई स्थानों पर लोगों को मौके पर ही चेतावनी भी दी जा रही है।नगर निगम का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल शहर की सुंदरता खराब होती है, बल्कि जल स्रोत भी प्रदूषित होते हैं। निगम ने आम जनता से अपील की है कि कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छ देहरादून बनाने में सहयोग करें।
अविनाश खन्ना मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post