कोतवाली विकासनगर अंतर्गत हरबर्टपुर क्षेत्र के एक आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई, मृतक की पहचान मोंटी पांडे के रूप में हुई है जो बीती बारह जनवरी से लापता था।
स्थानीय पुलिस और परिजनों के मुताबिक मृतक मोंटी बारह जनवरी को धनोल्टी से हरबर्टपुर अपने घर लौट रहा था, लेकिन देर शाम तक भी वह घर नहीं लौटा। जिस पर घर वालों को चिंता हुई तो उसका फोन भी स्विच ऑफ मिला, जिसके चलते परिजनों द्वारा आस पड़ोस और जानकारों में युवक की तलाश करने के बाद हरबर्टपुर पुलिस चौकी में युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई। युवक की तलाश में लगी स्थानीय पुलिस को देर रात आम के एक भाग में एक शव बरामद हुआ जिसकी पहचान लापता युवक मोंटी के रूप में हुई। जिसके चलते पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि नशे के चलते युवक की हत्या की गई है, जिस पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
अनुभव पांडे, मृतक के पिता
नवप्रभात, पूर्व कैबिनेट मंत्री
भास्कर लाल साह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर
Reported By: Rajesh Kumar












Discussion about this post