
ऋषिकेश
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। यह नजारा देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को गंगा घाटों और तटों पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलते ही लक्ष्मण झूला थाना पुलिस एक्टिव हो गई है। जगह-जगह गंगा घाटों पर पुलिस ने अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया है। अनाउंसमेंट में पुलिस पर्यटकों को गंगा से दूरी बनाने की सलाह दे रही है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि गंगा के उफान पर आने से गंगा तटों पर खतरा बढ़ गया है। इसलिए पुलिस पर्यटकों को प्रतिबंधित और खतरनाक गंगा तटों पर जाने से रोक रही है और सुरक्षित गंगा घाटों पर भी एतिहात बरतते हुए गंगा में स्नान करने के लिए प्रेरित कर रही है। जो पर्यटक अनाउंसमेंट में सलाह को नहीं मान रहे हैं उन्हें जबरदस्ती भगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के साफ निर्देश है कि उफान पर आई गंगा में किसी भी प्रकार से कोई जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसलिए पुलिस अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है।
देखे वीडियो:
Reported By: Rajesh Kumar













Discussion about this post