
बाजपुर
उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर पट्टी में एक व्यक्ति ने खुद को एक निजी बैंक का प्रतिनिधि बताकर नगर में ग्राहक सेवा केंद्र खोल लिया। फिर उसने लोगों को खाता खोलने, लोन दिलवाने और दुकानों से उधार सामान दिलवाने के नाम पर ठगना शुरू कर दिया।
जब दर्जनों ग्राहक उसके केंद्र पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला।
संचालक से कोई संपर्क नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया और पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार संचालक ने कई दुकानदारों से बैंक के नाम पर लाखों का सामान भी उधार में ले लिया। जैसे ही सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी को मिली, वे मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के साथ मिलकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस फर्जीवाड़े ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग अब बैंक से जुड़े हर दावे को लेकर सतर्क हो गए हैं।”
देखे वीडियो:
ग्राहक पीड़ित
ग्राहक पीड़ित
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post