उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 28 वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आज शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वन मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। 16 नवंबर तक चलने वाले इस फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसमें 4 हजार से अधिक खिलाड़ियों, कोच व खेल अधिकारी हिस्सा लेंगे और ऐसे आयोजन उत्तराखंड में होना हमारे लिए गौरव की बात है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
वहीं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी आयोजन को लेकर कहा कि इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वन कर्मी हिस्सा ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य यही है कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन वन कर्मियों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे, जिससे वे पर्यावरण के प्रति अपने कार्यों को और अधिक दक्षता के साथ कर सकें।
सुबोध उनियाल, वन मंत्री उत्तराखंड
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post