देहरादून के पवेलियन मैदान में गुरुवार को दो रोमांचक फुटबॉल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वुल्फ फुटबॉल क्लब ने डीएमके फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का पहला गोल 36वें मिनट में वुल्फ एफसी के सिद्धार्थ ने किया। मैच के दौरान रेफरी रणवीर गुसाईं ने फाउल प्ले पर वुल्फ एफसी के रोहित को पीला कार्ड दिखाया। इसके बाद 47वें मिनट में शिवांश ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की, जिससे वुल्फ एफसी ने पूरे तीन अंक हासिल किए।
दूसरे मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज फुटबॉल क्लब ने कड़े संघर्ष में दून यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से मात दी। मैच का एकमात्र गोल अंतिम मिनट में समीर बिष्ट ने कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इसी श्रृंखला के तहत शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को दो मैच खेले जाएंगे—पहला दोपहर 1:00 बजे सीटी यंग्स फुटबॉल क्लब और नवादा फुटबॉल क्लब के बीच, तथा दूसरा दोपहर 3:00 बजे अधोईवाला एफसी और दून गढ़वाल हीरोज़ एफसी के बीच, पवेलियन मैदान देहरादून में खेला जाएगा।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post